Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आत्मनिर्भरता की ओर कदम, संघर्ष सेवा समिति ने दिया आजीविका का साधन
JHANSI NEWS: समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संघर्ष सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने जनपद के लहर गिर्द क्षेत्र निवासी रिजवान खान को व्यापार एवं आजीविका चलाने के उद्देश्य से एक लोडिंग गाड़ी प्रदान की।
संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को स्थायी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि लोडिंग गाड़ी मिलने से रिजवान खान अब अपना छोटा व्यापार शुरू कर सकेंगे और अपने परिवार की आजीविका सम्मानपूर्वक चला सकेंगे। इस अवसर पर लाभार्थी रिजवान खान ने संघर्ष सेवा समिति और डॉ. संदीप सरावगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके जीवन में बड़ा सहारा बनेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रोजगार की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन अब इस गाड़ी से उन्हें नई शुरुआत का अवसर मिला है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संघर्ष सेवा समिति लगातार सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों को साधन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया।