बैंक मित्र से दो लाख रुपए छीन कर युवक फरार

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  मैगलगंज लखीमपुर रोड स्थित इंडियन बैंक के बीसी संचालक राम लखन से किसी व्यक्ति द्वारा दो लाख रुपये की डिमांड की गयी डिमांड पर बीसी संचालक ने दो लाख रूपये की व्यवस्था की इसके बाद बिना नंबर की कार से वह व्यक्ति बीसी संचालक की दुकान पर आया और इधर-उधर की बातें करते हुए दो लाख रूपए छीनकर बिना नंबर की कार से फरार हो गया बीसी संचालक रामलखन ने बताया की सफेद कार थी आगे पीछे नंबर नहीं था गाड़ी कोई और चल रहा था दूसरा व्यक्ति पैसा छीनकर गाड़ी में बैठकर फरार हो गया पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। इस घटना के बाद भी मैगलगंज पुलिस सक्रिय नहीं हुई घटना के कुछ देर बाद ही मेंन चौराहे पर लगे सब्जी बाजार से 75 वर्षीय बुजुर्ग की साइकिल चोरी हो गयी बुजुर्ग साइकिल खड़ी करके सब्जी खरीद रहे थे चंद मिनट में ही साइकिल चोरी हो गई फिलहाल दोनों घटनाओं के बाद मैगलगंज में पुलिस पर अपराधी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर मैगलगंज कस्बे के प्रभारी झरिया सिंह पूरी तरीके से निष्क्रीय नजर आ रहे हैं बीते कुछ दिनों में  मैगलगंज कस्बे में अपराध का ग्राफ बड़ा है कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया था लेकिन एक ही दिन में कस्बे में दो घटनाएं होने से पुलिस की कार्यशाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *