Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील के ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया के ग्रामीणों ने प्रधान पर नियमो को दरकिनार रख ग्राम समाज की जमीन पर लगे पेड़ो को कटवाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी। जिसके बाद जांच को पहुचे राजस्व व वन कर्मियों संयुक्त टीम की जांच में नौ पेड़ सेमल के काटे हुए पाए गए।निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया निवासी ग्राम जगेसर ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि परिन्दखां पुरवा के पूरब की और राजस्व की जमीन पर लगे सेमल पेड़ खड़े हुए थे। जिनको ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आजाद के द्वारा चोरी छिपे बेच दिया गया है। जिसको लेकर राजस्व विभाग के लेखपाल श्याम किशोर और वन विभाग के अखिलेश रावत ने जांच के दौरान बताया ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया के मजरा परिन्दखां पूर्व स्थित राजस्व की गाटा संख्या 2414 पर लगे सेमल के पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी।मौके पर निरीक्षण करने पर नौ पेड़ कटे हुए पाए गए।00000000000
ये है प्रक्रिया
जबकि ग्राम पंचायत भूमि पर यदि पेड़ खड़े हुए हैं तो उनके बेचने के लिए पहले ग्राम पंचायत का प्रस्ताव होना चाहिए फिर तहसील से लेखपाल गिनती कर वन विभाग से मूल्यांकन हो इसके पश्चात् खुली बोली से निलामी होगी और बिक्री का पैसा गांव निधि जमा किया जाता है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजीव निगम ने बताया कि जांच करने के लिए मौके पर राजस्व कर्मचारियों को भेजा गया था। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।