रमादेवी बालिका इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

PRAYAGRAJ NEWS:  मीरापुर रमादेवी बालिका इंटर कॉलेज मीरापुर में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे स्थानीय पार्षद नीरज टंडन एवं साहिल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा भव्य मार्चपास्ट किया गया मार्चपास्ट की सलामी महिला विद्या मंदिर सभा के अध्यक्ष रवि मेहरोत्रा,रमादेवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधीर मेहरोत्रा रमादेवी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक अतुल मेहरोत्रा, सभा के मंत्री महेश जी कपूर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर मलकियत सिंह बाजवा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश जी कपूर, सुनील टंडन, रोहित मेहरोत्रा,मलकियत सिंह बाजवा,अजय कपूर,बृजेश मेहरोत्रा,मनोज कपूर, अमित बहोरे, उमेश चंद्र कक्कड़, विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *