ऋषभ ने ब्लू इलेवन को जिताया

फोटो:ऋषभ शंकर

PRAYAGRAJ NEWS:  ऋषभ शंकर के हरफनमौला खेल (36 रन एवं 5.5-1-12-6) की बदौलत ब्लू इलेवन क्लब ने त्रिवेणी क्लब बी को पांच रन से हराकर एएस हनुमानगंज कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। एएस हनुमानगंज क्लब मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में ब्लू इलेवन क्लब में 28.5 ओवर में 149 रन (ऋषभ शंकर 36, प्रिंस 29, शिखर 23, प्रिंस 3/20, मानस यादव 2/25 प्रियांशु 2/33) बनाए। जवाब में त्रिवेणी क्लब बी की टीम 23.5 ओवर में 144 रन (ईशान यादव 62, आर्यन 24, ऋषभ शंकर 6/12, शिखर यादव 2/42, प्रतीक व आयुष यादव एक-एक विकेट) पर सिमट गई। ऋषभ शंकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *