बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची सुधार कार्य किया

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर नगर विधानसभा के नगर पश्चिमी मंडल अंतर्गत कंतित शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 231, माँ बलिराजी सेवा संस्थान कॉलेज में पहुँचकर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में जोड़े जा रहे नामों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फॉर्म संख्या 6 के माध्यम से नए मतदाताओं एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़वाकर संबंधित फॉर्म जमा कराए गए। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक पंचम यादव, बूथ अध्यक्ष भोला मौर्य, राजकुमार निषाद, गोवर्धन निषाद, शंभू सरोज, दीन दयाल गुप्ता, संजय मौर्य, अजय मौर्य, राजन सिंह , शंकर यादव, मनोज मौर्य, बूथ संख्या 230 के BLO खुर्शीद जहाँ, सहयोगी अवधेश मिश्रा, बूथ संख्या 231 की BLO विद्या देवी, सहयोगी रविकांत पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *