पति पर मारपीट का दर्ज कराया केस

PRATAPGARH NEWS: पति पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस ने तहरीर सौपी है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर गांव की पूनम देवी पत्नी संतोष उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति गाली देते हुए उसे जबरन मारते पीटते हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी पति दूसरी शादी करने की धमकी भी देते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *