मोरंग उठाने को लेकर मारपीट, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव में मोरंग उठाने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद विपक्षी ने पीड़ित की बहन के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, मामले की शिकायत पर सैनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी विजय कुमार पुत्र संतोष कुमार ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि घर के पास उसकी मोरंग पड़ी थी, विजय का आरोप है कि गुरुवार की सुबह आठ बजे के करीब पड़ोस की एक महिला मोरंग उठा कर ले जा रही थी, जिसका विरोध करने पर तीन लोग बहन करीना के साथ मारपीट करने लगे और बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने गुड़िया देवी , रामकली व फूलचंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *