त्रिलोकपुर आई किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में आई एक किशोरी लापता हो गई, किशोरी के परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला, पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र रामचंद्र ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ खागा कोतवाली के टेनी मोड़ के पास स्थित एक ईंट भट्ठा में ईंट पटाई का काम करता है, पीड़ित के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब भतीजी के साथ सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव आई थी , जिसके बाद उसकी पुत्री लापता हो गई, काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला, पीड़ित की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *