खुद्दामे हज कमेटी ने हज 2026 की पहली प्रशिक्षण बैठक कि आयोजित

बैठक में हज के फज़ाइल, मसाइल और स्वास्थ्य से सम्बंधित दी गई जानकारियां

PRAYAGRAJ NEWS:  खुद्दामे हज कमेटी  के बैनर तले शनिवार को नूरुल्लाह रोड स्थित पालकी गेस्ट में आगामी हज 2026 के लिए पहली हज ट्रेनिंग फ़ज़ाइल हज तफ़सीर से बताया गया। जलसे की शुरूआत तिलावते कलाम पाक से हुई। इस दौरान मुफ्ती सैफुर्रहमान कासमी ने हज के फजायल को विस्तार से बयान किया। और इस बार मस्तूरात में जिला हज ट्रेनर अलीमा शमामा परवीन और हज्जिन नुसरत जबीन ने औरतो की मसाईले हल किया। जलसे में आए हुए लोगों का शुक्रिया कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता अल्तमश नाजिम अंसारी ने किया। हज कमेटी के महासचिव हाजी मोईन अहमद खाँ ने हज कि विशेष जानकारी प्रदान की। कमेटी के उपाध्यक्ष अल हाज डॉ० आसिफ अनवार ने हाजियों को सफरे हज और स्वास्थ की अहम जानकारियाँ प्रदान किया। शाह सऊद ने जलसे का संचालन किया l इस मौके पर हाजी सादिक अली, हाजी मजहर, हाजी मोहम्मद हुसैन, डॉ० तारिक उमर सिद्दीकी, हाजी अनीस, हाज्जिन शमाम परवीन, हाज्जिन नुसरत जबीं, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद अजीज ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जलसे का इखतेताम दुआओं के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *