केन्द्रीय बजट 2026-27 स्वागत योग्य उद्योग,रोज़गार में में होगा इजाफा: सुशांत केसरवानी

PRAYAGRAJ NEWS: रविवार को व्यापारी नेता एवं प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रयागराज मंडल सुशांत कुमार केसरवानी  ने  बजट 2026-27 का किया स्वागत, उद्योग और रोजगार पर ज़ोर को बताया सकारात्मक यागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने इस बार उद्योग, विनिर्माण, हरित ऊर्जा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्रोत्साहन देकर अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कस्टम ड्यूटी में कटौती से कई उपभोक्ता वस्तुएँ सस्ती होने की संभावना है, जिससे बाज़ार में मांग बढ़ेगी और व्यापार को गति मिलेगी। व्यापारी नेता के अनुसार, “इलेक्ट्रिक वाहन, सोलर उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और कुछ आवश्यक दवाओं पर टैक्स में राहत स्वागतयोग्य है। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि घरेलू उद्योगों को भी नई ताक़त मिलेगी।” हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ क्षेत्रों में टैक्स बढ़ने से व्यापारिक लागत पर असर पड़ सकता है। “शराब, खनिज उत्पाद और वित्तीय बाज़ार से जुड़े शुल्कों में बढ़ोतरी से संबंधित कारोबारियों को सावधानी बरतनी होगी। व्यापारी नेता ने सरकार से आग्रह किया कि छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) को मिलने वाली सहायता योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि रोजगार सृजन और निर्यात को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट निवेश, उत्पादन और आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देता है और आने वाले वर्षों में भारत की विकास दर को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है। आयकर की सीमा बढ़ाना चाहिए था कुल मिला जुला कर बजट संतोषजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *