Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कादिर खान के फार्महाउस पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
MIRZAPUR NEWS : (शाहिद वारसी) रविवार की दोपहर स्वामी श्याम सुन्दर महराज जी ने विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मां के चरणों में मत्था टेका । दर्शन के दौरान स्वामी जी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के दरबार में वही पहुंचता है, जिसे स्वयं माता रानी बुलाती हैं। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें मां की शरण में आने का अवसर मिला। उनके दरबार में आने से मन को शांति मिलती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। दर्शन-पूजन के दौरान उनके साथ प्रोटोकॉल टीम भी मौजूद रही। इस दौरान स्वामी श्याम सुन्दर महराज जी का आगमन भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी कादिर खान के फार्महाउस पर हुआ। कादिर खान के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने स्वामी जी का फूल-मालाओं व गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सलीम खान, मोहम्मद आमिर, इस्लाम राइन, अली, जैद, सेराज खान एडवोकेट, मोहम्मद शादाब, राहुल यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।