Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो- डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में सुहैब खान को मैन ऑफ द मैच देते रेलवे के क्रिकेटर सुशील ओझा। साथ में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेशन
डॉ. डीएन तिवारी अंडर-16 क्रिकेट में शिवांश का प्रदर्शन व्यर्थ
PRAYAGRAJ NEWS: सुहैब खान के हरफनमौला खेल (57 रन एवं 5-1-13-2) के दम पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब (एनएससीबीसी) ने जैदी इंडोर क्लब को चार विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। पराजित टीम के शिवांश मिश्रा का बहुमुखी खेल (61 रन, 43 गेंद, पांच चौके, चार छक्के एवं 6-0-39-3) व्यर्थ हो गया।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर जैदी इंडोर क्लब ने 28.5 ओवर में 167 रन (शिवांश मिश्रा 61, पीयूष मिश्रा 28, हर्षित तिवारी 18, अंश सिंह 17, सुहैब खान, मोहम्मद अली ज़फ़र, शिवम पटेल व लक्ष्य यादव शुभम सोनकर दो-दो विकेट) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 26.2 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन (सुहैब खान 57, हर्षित जी सहाय 42, शिवम पटेल 19, अंश सिंह 3/33, शिवांश मिश्रा 3/39) बना लिए। सुहैब खान को रेलवे के पूर्व क्रिकेटर सुशील ओझा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नोटेशन ने स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।