किशोरी लाल और फरहत अली क्लब को मिली जीत

फोटो:रेहान वजाहत

PRAYAGRAJ NEWS:  किशोरी लाल क्लब और फरहत अली क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। फाफामऊ क्लब मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 21 ओवर में 87 रन (प्रवेश प्रताप 23, शिवम यादव 21, सक्षम 4/17, अंश चौरसिया 3/16, दीपांश सिंह 2/09) बनाए। जवाब में राइजिंग स्टार क्लब की टीम 12.2 ओवर में 51 रन पर सिमट गई। दीपक, शिवांश चौधरी, अंश मौर्य व सहर्ष ने दो-दो विकेट लिए। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर एसके साहू क्लब की टीम 11.4 ओवर में मात्र 16 रन पर सिमटी। रेहान वजाहत ने 3.4 ओवर में एक रखते हुए 01 रन देकर चार और आयुष्मान एवं अर्पित ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में फरहत अली क्लब ने 2.1 ओवर में बिना विकेट खोए 18 रन बना लिए। रेहान वजाहत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *