Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उचित दिशा में अग्रसर एवं सर्वस्पर्शी है बजट:नीरज गुप्ता
PRAYAGRAJ NEWS: संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट उत्साह से परिपूर्ण एवं रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने वाले बजट पर सिविल लाइंस के एक होटल में जस्ट मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूर दृष्टि को प्रणाम करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार भी व्यक्त किया। पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि गरीब जनता एवं सभी वर्ग के लोगों के जीवन में खुशहाली देने वाला बजट बताते हुए बजट को व्यापक दृष्टिकोण का घोतक बताया। पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा कि जिस तरह वृद्धि जनों एवं कैंसर तथा मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने वाला तथा रोजगार के तमाम संसाधन पर्यटन स्थल को विकसित करने की सोच तथा सर्वस्पर्शी बजट बताया। जश्न के अवसर पर अमित राय चौधरी सर्वेश द्विवेदी स्तुति कीर्ति दिनेश द्विवेदी सोनू सहित अन्य लोग उपस्थितरहे।