रोटरी संगम के बैनर तले होटल रविशा में वोकेशनल सर्विस अवार्ड समारोह हुआ सम्पन्न

PRAYAGRAJ NEWS:  रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा आयोजित वोकेशनल सर्विस अवार्ड समारोह शनिवार की रात्रि होटल रविशा कॉन्टिनेंटल में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणा दायक वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर  गणेश केसरवानी रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहे चयनित विभूतियों को अपने कर-कमलों से प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह का वातावरण सकारात्मकता, उत्साह एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण रहा। रोटरी प्रयागराज संगम द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों को सम्मानित कर अपने सेवा-संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया गया। इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभावों को वोकेशनल सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. पवन जायसवाल – शहर के प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ हरेराम द्विवेदी –प्रतिष्ठित संगीतज्ञ राजेश वर्मा – हॉकी कोच, जो कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। अभिषेक शुक्ला – गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु समर्पित मधु श्रीवास्तव – महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण में सक्रिय
श्री उदित नारायण शुक्ला – समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कार्यक्रम के दौरान क्लब के सम्मानित सदस्यों अनुराग अस्थाना जी एवं श्री विवेक त्रिपाठी जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिससे समारोह और अधिक आत्मीय एवं स्मरणीय बन गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन (एमओसी) गरिमा सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सचिव सचिन उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था श्री मंदीप श्रीवास्तव द्वारा की गई। यह समारोह क्लब अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम अत्यंत शानदार, सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *