Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक व संत रविदास एवं संत नरहरी दास सोनार जयंती जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट के प्रांगण में रविवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर संत रविदास एवं संत नरहरी दास सोनार के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये जयंती मनाई और गोष्ठी कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा संत रविदास जी की कहावत मन चंगा तो कठौती में गंगा का भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि रविदास जी की रचनाएं आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। इन्हीं में से एक है मन चंगा, तो कठौती में गंगा’ इसका अर्थ है कि यदि मन शुद्ध है, नीयत अच्छी है तो वह कार्य गंगा के समान पवित्र है। कहा कि संत नरहरी दास सोनार गोस्वामी तुलसीदास के गुरू थे जिन्होने रामचरितमानस की रचना की। गोस्वामी तुलसीदास को रामचरितमानस लिखने की प्रेरणा नरहरी दास से ही मिली थी। वे भगवान शिव और विष्णु के महान भक्त तथा शिव उपासक थे। उन्होने कहा कि यह अवसर समाज में एकता भक्ति व भेदभाव मिटाकर ईश्वर के प्रति समर्पण का संदेश देता है। यह समाज को एकजुट करने और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़़ावा देने का प्रतीक है। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया। गोष्ठी में अशोक यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, डॉ शक्ति श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह पटेल, रामजी मौर्या, सुनील पटेल, शैलेष पटेल, झल्लू यादव, राणा प्रताप सिंह, राजेन्द्र यादव, रवि सोनकर, जुम्मन खान, जैनेन्द्र सिंह, आशीष राय, विजय सिंह पटेल, भरतलाल बिन्द, अनीष खान, वन्दना गुप्ता, रामराज यादव, सौरभ सिंह, राहुल यादव, अशोक यादव, बबलू शुक्ला, रमाशंकर कोल, बलराम यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहें।