बजट सत्र में संसद के जरिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पास कराए जाने की उठाई आवाज

PRATAPGARH NEWS:  अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मुहिम को लेकर आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतलेरविवार को यहां बार कौन्सिल चुनाव के गहमागहमी के बीच अधिवक्ताओ ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर वकीलों की आम सभा भी हुई। आम सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कंेद्र सरकार के समक्ष यह मांग उठाई है कि सरकार का बजट पेश होने के बाद अब उसे अगला विधेयक संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का लाना चाहिए।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के बजट मे अधिवक्ताओ के लिए कल्याण कारी योजनाओं को लेकर अलग से बजट न रखना अत्यंत निराशा जनक है। महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि यदि सरकार इस सत्र में यह विधेयक पारित नही कराती तो एसोसिएसन प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज करेगा। आम सभा की अध्यक्षता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पाण्डेय व संचालन प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्र ने किया।वकीलों ने अपनी मांग को लेकर नारे बाजी के साथ जागरूकता मार्च निकाला।बडी संख्या मे बार कौन्सिल के चुनाव को लेकर यहां जमा वकीलों ने भी अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग का समर्थन किया। जागरूकता मार्च का संयोजन प्रदेश महासचिव लवलेश शुक्ल ने किया।आम सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता इमामुद्दीन, संजय ओझा ,राघवेंद्र बहादुर सिंह, अनुग्रह प्रताप सिंह, सुभाष तिवारी, नवीउल्लाह,रणविजय सिंह, विपिन शुक्ल. राजेश तिवारी, संतोष पाण्डेय ने भी संबोधित किया।इस मौके पर अबरार अहमद, के.के.शुक्ला, मो.जैद,राकेश सेन, नफीस अली, हैदर अली,जितेन्द्र तिवारी, अरविन्द त्रिपाठीआदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *