आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

PRATAPGARH NEWS: धधुवागाजन लालगंज स्थित आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दमखम दिखाया। विद्यालय की निदेशिका श्रुति शुक्ला ने खेलकूद का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं आज हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही है। संरक्ष विभव भूषण शुक्ल व डा. सौरभ मिश्र ने भी खेलकूद प्रतियोगिता पर अपने विचार रखे। वहीं छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। प्रतियोगिता में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस एवं एलो हाउस के बीच बालीवाल, कबड्डी, ऊँची कूंद, लम्बी कूंद आदि का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लू हाउस की टीम चैम्पियन रही। प्रधानाचार्य सुभांशु सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर योगेन्द्र शुक्ल, आन्द्रेडिसिल्वा, महेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *