रविदास जयंती पर रैकरी में हुआ दंगल का आयोजन

गोपी पहलवान ने अजय पहलवान को दी पटखनी

MIRZAPUR NEWS: राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत न्याय पंचायत धौरहा के ग्राम सभा रैकरी में रविवार को रविदास जयंती के अवसर पर मेला और दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में आए मुख्य अतिथि भीम आर्मी मिर्जापुर के जिला महासचिव सूरज लाल, रामप्रकाश मौर्य रहें। उन्होंने सर्वप्रथम आकर रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। फिर दंगल शुरू कराया गया। राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रशाशन मेले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए उपस्थित रही। मेले के अध्यक्ष हीछलाल भारती, उपाध्यक्ष रणजीत भारती, कोषाध्यक्ष अमरबहादुर भारती और सचिव आशीष कुमार आर्या और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। दंगल का संचालन रविन्द्र कुमार भारती और मच्छनारायण भारती के नेतृत्व में हुआ। मेले में रैकरी, रैकरा, धूरकर, बघौड़ा, धनवाल, धौरहा आदि कई क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर इंस पटेल,नीलरतन सिंह, रामधारी, अनुज भारती, रविशंकर, कृष्ण कुमार गौतम आदि कई लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *