नाली में पाइप डालने को लेकर मारपीट, चार के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS:  सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में नाली में पाइप डालने को लेकर पीड़ित का पड़ोसियों से विवाद हो गया जिसके बाद विपक्षी मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी राधा देवी पत्नी छेदीलाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शनिवार को नाली का पानी निकालने के लिए भाई मंजीत कुमार पाइप डाल रहे थे, पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके विपक्षी गाली गलौच करने लगे और झगड़े में आमादा हो गए इस दौरान उसका छोटा भाई सचिन ने विरोध किया तो विपक्षी मारपीट करने लगे जिसमे उसका छोटा भाई सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया , इस दौरान विपक्षी जान से मारने की धमकी देने लगे , राधा देवी की शिकायत पर सैनी पुलिस ने परास गांव निवासी वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार , सुरेन्द्र कुमार व जितेंद्र कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *