Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई का मजरा लोधन का पुरवा गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है , जिसका विरोध करने पर पत्नी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पुरवा निवासी दुर्विजय सिंह पुत्र स्व राजाराम ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गुजरात के सूरत रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है, दुर्विजय के मुताबिक दो वर्ष पहले वह पत्नी और बच्चों को लेकर सूरत लेकर गया था, जहां उसकी पत्नी एक युवक के प्रेमजाल के झांसे में आ गई , दुर्विजय के मुताबिक इस बात का विरोध करने पर पत्नी झगड़े पर आमादा हो गई, जिसके बाद वह पत्नी को उसके मायके में छोड़कर , पत्नी की करतूत ससुरालियों से बताया तो ससुरालियों द्वारा उसके साथ गाली गलौच करते हुए भगा दिए, पीड़ित का आरोप है कि उसकी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।