गरीब नवाज रिलीफ फाउन्डेशन  रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान

MIRZAPUR NEWS:  रविवार को गरीब नवाज रिलीफ फाउन्डेशन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन अध्यक्ष युशूफ राजा की अध्यक्षता में इमाम मार्केट रामबाग में अयोजित किया गया। कुल 23 लोगों ने राजिस्ट्रेशन कराया तथा 20 लोगों ने रक्तदान किया। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया । इस कैम्प में खजुरी गांव के तीन भाई सुहैल, जुबैर, साहिल ने एकसाथ रक्तदान किया । जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्षा शुभम गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रथम रक्तदान के लिए बधाई दिया।  रक्तदान किए गए लोगों में
आमिर खान, शाहरुख खान सुहेल अंसारी, हिफाजत उल्लाह खान, परवेज़ अख्तर, नबील खान, जुबेर अंसारी,यूसुफ रज़ा, दानिश अंसारी, साहिल अंसारी, अदनान अंसारी, कासिफ, सैफ, युनुस खान, सौंफ खान, सौंफ अली, नौशाद अहमद,जीशान खान, हामिद रज़ा, नेहाल अहमद शामिल रहे। इस मौके पर मेडिकल टीम में काउन्सलर माला सिंह एलटी अमीत पटेल प्रवेश राजभर प्रदीप राजभर मनीष यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *