Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के निवासी जल संकट से जूझ रहे हैं, शास्त्री नगर और लक्ष्मी नगर क्षेत्रों में बीते पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गंभीर जल संकट पैदा हो गया है। मोहल्ले के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए इधर उधर भटक रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुरानी पाइप लाइन की सप्लाई बंद कर दी गई है, जबकि नई पाइप लाइन का कनेक्शन अभी तक पूर्ण रूप से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण लोगों को निजी स्तर पर कनेक्शन जुड़वाने के लिए लगभग ₹1000 तक खर्च करना पड़ रहा है। आरोप है कि डाली जा रही नई पाइप लाइन की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नहीं है, जिससे आगे और दिक्कतें खड़ी होने की आशंका है। मोहल्ले में कई स्थानों पर पाइप लाइन टूटी होने से नालियों का गंदा पानी लाइन में जाने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने दूषित पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है और तत्काल मरम्मत की मांग की है। इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन जल निगम को जिम्मेदार ठहरा रहा है, जबकि जल निगम के अधिकारी पाइपलाइन टेस्टिंग का कार्य चलने की बात कह रहे हैं। नगर पंचायत की ओर से टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही है। शास्त्री नगर निवासी राकेश बाबू, हरविंद गुप्ता, प्रदीप, अरविंद, आकाश कुमार और रजनी गुप्ता सहित कई लोगों ने शीघ्र नियमित जलापूर्ति बहाल करने और पाइपलाइन कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक ने बताया की जल निगम द्वारा पाइपलाइन डाली जा रही है खराब पाइप लाइन, लीकेज आदि ठीक करने के लिए जल निगम को पत्र भेजा गया है शास्त्री नगर व लक्ष्मी नगर में पानी की समस्या की जानकारी मिलने पर जलापूर्ति के लिए टैंकर को भेजा गया है अगर कहीं नगर में जल आपूर्ति की समस्या आ रही है तो वहां अन्य स्थानों पर भी टैंकर भेजा जाएगा समस्या के स्थाई समाधान के लिए जल निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर जल आपूर्ति की व्यवस्था जल्द ठीक कराई जाएगी।