अजीतमल में विद्युत विभाग ने दो महीने में की पॉच करोड़ बसूली 3600 उपभोक्ताओं ने कराये पंजीकरण

AURAIYA NEWS:  अजीतमल विद्युत विभाग द्वारा विधुत उपभोक्ताओं के बकाया बिजली बिलो के ब्याज पर पहले महीने पूर्ण छूट एवं मूलधन में पच्चीस प्रतिशत की छूट तथा दूसरे महीने में ब्याज पर पूर्ण छूट एवं मूलधन में बीस प्रतिशत की छूट योजना का दो माह पूरा होने के बाद 01 फरबरी से तीसरा चरण शुरू हो गया जिसमें उपभोक्ता को ब्याज दर में पूर्ण छूट एवं मूलधन में सिर्फ 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बताया जाता है कि अभी तक मिल रही छूट का लाभ लेने के लिये उपखण्ड कार्यालय अजीतमल पर 3600 उपभोक्ताओ ने अपना पंजीकरण कराया है तथा पॉच करोड़ का राजस्व वसूला गया है। योजना के अंतिम दिन विधुत केन्द्र सहित ग्रामीण क्षेत्र मे लगे कैम्पो पर उपभेाक्तओ की भारी भीड़ देखी गयी। शनिवार को योजना के द्वितीय चरण का अतिम दिन होने के चलते कार्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगे कैम्पो पर उपभोक्ताअओं की भारी भीड़ रही उपभोक्ताओ ने ओटीएस योजना की चल रही छूट का पूरा लाभ उठाया है। इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी अजीतमल कृष्ण विहारी यादव एवं अवर अभियन्ता विजय कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को योजना का द्वितीय चरण समाप्त हो गया है जिसमें अभी तक 3600 उपभोक्ताओ ने अपना पंजीकरण कराया है तथा पॉच करोड़ रूपये का राजस्व बसूला गया है। उन्होेने बताया कि 01 फरबरी से योजना का दूसरा चरण शुरू होगया जिसमें उपभाक्ता को मूलधन मे सिर्फ 15 प्रतिशत की छूट मिल सकेगी और ब्याज दर में पूर्ण रूप से छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *