Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MUZAFFARPUR NEWS: जनपद के गांव करहेड़ा स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।एकजयंती कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संत रविदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसके बाद बैड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ग्रामीण नाचते-गाते हुए संत रविदास के संदेशों का प्रचार करते नजर आए। कार्यक्रम में देव कुमार, बब्बू तोमर, सुंदर सिंह, आजाद कुमार, टोनी, बिट्टू कुमार पूर्व प्रधान भारत रामकुमार डॉक्टर साहब सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। समता, करुणा और आपसी सद्भाव का उनका संदेश आज भी समाज के पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है।