मुजफ्फरनगर में नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की  भव्य शोभायात्रा

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया जयंती का उद्घाटन

MUZAFFARPUR NEWS:  रविवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मजयंती के अवसर पर नगर के टाऊन हॉल में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभायात्रा आयोजन के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ के द्वारा संचालन किया गया । जहां नगर के अलग-अलग मोहल्लों से टाउन हॉल में सुंदर-सुंदर झांकियां और डीजे  बेंड बाजो पहुंची सभी झांकियां को क्रम वाइज नंबर देकर उनका संचालन कराया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार व स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया और टाउन हॉल में पहुंचे सभी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के भक्तों को उनकी जन्म जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी । मंच पर उपस्थित समाज के गण मान्य जिम्मेदार लोगों ने भी संत शिरोमणि गुरु रविदास  महाराज जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने एवं उनके का पर चर्चा करते हुए समाज हित के लिए चर्चा की शोभा यात्रा टाउन हॉल से चलकर शिव चौक से होते हुए नोवेल्टी चौक, बकरा मार्केट हनुमान चौक, से भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक पर पहुंची शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया और बड़े ही धूमधाम के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की शोभा यात्रा संपन्न हुई शोभायात्रा में समाज के प्रतिष्ठित लोग, शोभायात्रा के अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, महासचिव दीपचंद माटू, मीडिया प्रभारी अमित कुमार गौतम, विजय कुमार, रामनिवास (रप्पू) रजनीश गौतम,बाबू सिंह बौद्ध, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गीता काकरान, चमार माधव राम शास्त्री, वीरेंद्र कुमार, बसपा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, वरिष्ठ बसपा नेता सत्प्रकाश, वरिष्ठ समाजसेवी भौरनलाल, देवेंद्र गौतम, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, संजय भारती एडवोकेट, राजपाल राणा एडवोकेट, दीपक गंभीर, सुबोध धोबी, अन्य बहुत सारे सामाजिक लोग  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *