50 लाख कीमत से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक ड्राइवर फरार

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सेल टैक्स टीम की कार्रवाई के दौरान ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

JHANSI NEWS: सीपरी बाजार थाना पुलिस और सेल टैक्स विभाग ने शनिवार को 50 लाख रुपए से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की। यह कार्रवाई ग्वालियर रोड पर सेल टैक्स टीम की नियमित चेकिंग के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या यूपी 13 बी टी 9800 में सवार चालक और अन्य लोग सेल टैक्स टीम को देखकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। जब टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो पाया कि इसके भीतर फोम के गत्तों के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। सेल टैक्स विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब से भरे ट्रक को जब्त किया और कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में कुल 503 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस अब फरार ड्राइवर और उसके साथियों की तलाश में जुटी है और आगामी दिनों में मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी देने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *