99% एसआईआर फॉर्म गलतनिर्वाचन विभाग ने जारी किए नोटिस

जिला अधिकारी ने दिया जांच का आदेश ग्रामीणों में मचा हड़कंप

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  जिले की तहसील गोला गोकर्णनाथ के मैलानी थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत सुआबोझ के गांव रामपुर फुलिया (भाग संख्या 305) में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। पलिया विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस फुलैया गांव में लगभग 99 प्रतिशत एसआईआरफॉर्म गलत पाए गए हैं।इन गलतियों के कारण निर्वाचन विभाग ने संबंधित ग्रामीणों को नोटिस जारी किए हैं, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी और उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी ने तत्काल संज्ञान लिया।नगर पंचायत स्तर पर अधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्या के समाधान के प्रयासों पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाना है।इस मामले में एएनएम ज्योति मौर्या, जिनकी ड्यूटी अचानक एसआईआर प्रक्रिया में लगाई गई थी, ने बताया कि उन्हें केवल नोटिस बांटने का प्रभार मिला है। उनके अनुसार, एसआईआर फॉर्म भरने का काम पूर्व बीएलओ सुमन का था और नोटिस पर भी सुमन सरोज का नाम लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह यहां आईं, तो अधिकांश लोगों के नाम पहले ही कट चुके थे, और वह पिछले दो दिनों से रात 10 बजे तक गांव में नोटिस वितरित कर रही हैं।जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल खीरी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *