विकास भवन में एकदिवसीय कला प्रदर्शनी, लोक कला शिविर की कृतियों ने मोहा मन

LAKHIMPUR KHERI NEWS:  राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) और जंगल हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक कला शिविर के समापन के बाद विकास भवन में एक भव्य एकदिवसीय कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन परियोजना निदेशक सोमनाथ चौरसिया ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा तैयार लगभग 30 चित्र प्रदर्शित किए गए, जिनमें थारू जनजाति का जीवन, ग्रामीण परिवेश, लोक संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी में पहुंचे कला प्रेमियों ने चित्रों की रचनात्मकता, रंग संयोजन और विषय-वस्तु की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य अभिनव दीप द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में शहर के कलाकार, कला संस्थानों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया। लोक कला शिविर में प्रदेश के कलाकारों ने स्थानीय परिवेश को अपने कैनवास पर उकेरा, जबकि प्रदर्शनी के माध्यम से इन कृतियों को आमजन तक पहुंचाने का अवसर मिला। आयोजन को जिले के सांस्कृतिक जीवन को नई दिशा देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। शहर के नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी नियमित आयोजन की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *