अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

AMETHI NEWS: अमेठी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवपूजन चौरसिया उर्फ शेखू (23) निवासी गंगागंज और अतुल यादव (28) निवासी मन्धर पट्टी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। शिवपूजन के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित 16 मामले दर्ज हैं, जबकि अतुल यादव पर हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट सहित 08 मुकदमे पंजीकृत हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *