विद्यालय में चोरी, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS:  विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के मादामई गांव निवासी एएन लॉजिकल कान्वेंट स्कूल के प्रबन्धक मुरलीधर शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्तीस जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की दीवार में संेधमारी कर अंदर कमरे में रखे दो लैपटॉप व दो डेस्कटॉप कम्प्यूटर चुरा ले गये। पीड़ित दो फरवरी सोमवार की सुबह विद्यालय पहुंचा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस लौट गयी। पीडित का यह भी आरोप है कि यह उसके विद्यालय में चोरी की तीसरी घटना है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *