सनातन धर्म की सेवा, प्रचार-प्रसार  जीवन का अंतिम उददेश्यरू स्वामी हरि नारायण

छत्रपति शिवाजी के 13वीं पीढ़ी के राजगुरु स्वामी हरि नारायण ने माघ मास में श्रद्धालुओं के लिए चलाया विशाल भण्डारा

PRAYAGRAJ NEWS:  सिद्धेश्वर पुरुषार्थ दंडी स्वामी बालक आश्रम  माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज के स्वामी हरि नारायण समदर्शी के नेतृत्व में आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर नारायण स्वरूप ने दण्डी  स्वामियों, संन्यासियों को भण्डारे का प्रसाद खिलाकर अंगवस्त्र अचला प्रदान किया। भगवती उपासक स्वामी हरि नारायण समदर्शी जी सिद्धेश्वर पुरुषार्थ दंडी स्वामी बालक आश्रम अध्यक्ष चित्रकूट अरैल प्रयागराज आराध्य तपोस्थली आश्रम पुणे महाराष्ट्र  है। स्वामी हरिनारायण समदर्शी ने बताया कि प्रभु पद तो मेरा एक अच्छा पद है।  छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वीं पीढ़ी के वंशज के राजमाता छत्रपति कल्पना राजे भोसले को मैंने गुरु दीक्षा दिया है जो महाराष्ट्र में छत्रपति परिवार अभी भी है उनके वंशज राजा हैं सतारा महाराष्ट्र से लोकसभा सांसद हैं उनकी राजमाता ने मुझसे गुरु दीक्षा प्राप्त किया है।  स्वामी हरिनारायण जी महराज ने बताया कि सनातन धर्म की सेवा, प्रचार-प्रसार करना जीवन का अंतिम उददेश्य है। इस अवसर पर, गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं भक्तों के लिए अनवरत लंगर, निरूशुल्क चाय, नाश्ता भंडारे में मिल रहा आयोजित है। सवा महीने तक महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। भगवती उपासक छत्रपति राजगुरु स्वामी हरि नारायण समदर्शी  ने बताया कि यह भंडारा 3 जनवरी पौष पूर्णिमा से चला आ रहा है और मघी पूर्णिमा तक निरंतर चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *