कोरांव के युवाओं ने लेप्रोसी चैराहा से निकाली यूजीसी समर्थन पदयात्रा

करछना एसडीएम को दिया ज्ञापन, आज कोरांव में भी प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन

PRAYAGRAJ NEWS:  जनपद प्रयागराज के नए यमुना पुल लेप्रोसी चैराहा से कोरांव के युवाओं ने यूजीसी के समर्थन में पदयात्रा का प्रारंभ सोमवार को  किया। सायं 4 बजे जैसे ही पदयात्रा करछना तहसील मुख्यालय पहुंची वहां उच्च शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे जातीय भेदभाव को लेकर यूजीसी बिल के समर्थन में उप जिलाधिकारी करछना भारती मीणा को राष्ट्रपति भारत सरकार व मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। युवाओं के द्वारा ज्ञापन शौप कर जैसे ही पदयात्रा कोरांव के लिए निकली बरदहा बाजार में सायं 5रू30 के करीब भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललन सिंह पटेल, विनय सोनकर, राधेश्याम यादव, शिवानी पाल, चंद्रबली सिंह पटेल, गायत्री प्रसाद सिंह पटेल ने पहुंचकर यूजीसी के समर्थन में पदयात्रा निकाल रहे युवाओं का हौसला अफजाई किया और खुद यात्रा में शामिल होकर यूजीसी बिल को लागू करने की मांग रखी। यात्रा का नेतृत्व रमेश वल्लभ भाई पटेल कर रहे थे। यह पदयात्रा मंगलवार को सुबह को 11 बजे कोरांव ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने स्थित नहर कॉलोनी में पहुंचेगी और वहां से तहसील मुख्यालय कोरांव पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी को राष्ट्रपति भारत सरकार व मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा। यूजीसी बिल समर्थन पदयात्रा में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश सिंह पटेल अतुल पटेल रमेश सिंह पटेल हर्ष सिंह पटेल पंचराज धनंजय पटेल राहुल पटेल आदि भारी संख्या में युवा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *