Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ब्लॉक प्रमुख ने सिकरो में इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन
PRAYAGRAJ NEWS: विकासखंड कोरांव के सिकरो ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत की निधि से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल ने सोमवार को शाम 5 बजे के करीब उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकासखंड कोरांव के गांवों के संपूर्ण विकास के लिए ही मैं समर्पित हूं। उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि विकासखंड के प्रत्येक गांवो में विकास की किरण पहुंचे इस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक गांवो में मेरी निधि से विकास कार्य कराए गए हैं। जिसके क्रम में उन्होंने सिकरो ग्राम पंचायत में भी क्षेत्र पंचायत की निधि से निर्मित कराई गई इंटरलॉकिंग सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन करने के बाद ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल ने सिकरो ग्राम पंचायत में ही चक्रधर दुबे की माता के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इंटरलॉकिंग सड़क के उद्घाटन के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख अव्यक्त राम मिश्र उर्फ डिप्टी मिश्रा, प्रमोद शुक्ला,राजबहादुर सिंह, विजय सिंह, विनोद ओझा, रंग बहादुर कोल, प्रकाश त्रिपाठी, अशोक सिंह, राम बहादुर सिंह शाहिद कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।