रुद्र ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को जिताया

फोटो:डॉ डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर अस्करी अब्बास साथ में आयोजन सचिव मनोज कुमार

PRAYAGRAJ NEWS:  रुद्र प्रताप सिंह की हरफनमौला खेल (66 रन नाबाद, 76 गेंद, 11 चौके एवं एक विकेट) की बदौलत विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 9 विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन (मोहम्मद फैज 54, शिवम यादव 22, आर्यन यादव 17, आयुष 16, आर्यमान ओझा 15 नाबाद, अवनीश सिंह 3/21, अर्णव गर्ग 2/17, रुद्र प्रताप व प्रियम सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने 24.4 ओवर में एक विकेट पर 145 रन (रुद्र प्रताप 66 नाबाद, कार्तिकेय सिंह 54 नाबाद, अर्पित यादव 1/19) बना लिए। रुद्र प्रताप को एजीयूपी के कल्याण सहायक एवं पूर्व क्रिकेटर अस्करी अब्बास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने स्मृति चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में बुधवार को जैदी इंडोर क्लब का मुकाबला चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *