किड्स प्रयागराज क्लब की जीत में रंजन चमके

फोटो-रंजन भारती

PRAYAGRAJ NEWS: किड्स प्रयागराज क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को एक विकेट से हराकर अमृत लाल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में रंजन भारती (17 रन एवं चार विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप क्लब ने 24 ओवर में 113 रन (अंकुर यादव 34, अमित यादव 25, रंजन भारती 4/11, अंकुश सिंह 3/21) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब ने 26 ओवर में 9 विकेट पर 114 रन (चित्रांश श्रीवास्तव 27, रंजन भारती 17 अंकुश सिंह 15 नाबाद, शिव गौतम 3/15, रूद्रवंश त्रिपाठी 3/37, अंशुमान पटेल 2/21) बना लिए। रंजन भारती को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *