Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी एस0आई0आर0 में शिकायत को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने मण्डलायुक्त को मांग पत्र सौपा और कहा कि भा0ज0पा0 के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के 395, छानबे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता विशेष रूप से मुस्लिम मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से काटने के लिये पोलिंग बूथ संख्या- 252, 253, 254, 255 304 के 35 से 80 मतदाताओं के नाम डिलीट करने के लिये फार्म- 7 भरकर ई0आर0ओ0 के पास जमा किये है और डिलिट करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। यह सभी मतदाता अपने दर्ज पते पर स्थायी रूप से निवास कर रहे है और इनका नाम व इनके पूर्वजों का नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि भा0ज0पा0 के पदाधिकारियों द्वारा जनपद मिर्जापुर के 395 छानबे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से डिलिट करने के लिये फार्म 7 भरकर जमा किया गया है। लगातार ईआरओ पर दबाव बनाया जा रहा है जबकि इन सभी मतदाताओं का नाम 2003 की मतदाता सूची व ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है। ये सभी मतदाता दर्ज पते पर स्थायी रूप से निवास कर रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय अन्यथा समाजवादी पार्टी चुप नही बैठेगी। इस मौके पर चन्दन यादव, झल्लू यादव, कौशिक कनौजिया, सूरज यादव, सौरभ सिंह, प्रिन्स राव आदि मौजूद रहें।