नित्या वेलफेयर ट्रस्ट प्रयागराज द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन

PRAYAGRAJ NEWS: सामाजिक सरोकारों को समर्पित नित्या वेलफेयर ट्रस्ट, प्रयागराज की ओर से जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाना और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक संजय सिंह के नेतृत्व में ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भोजन वितरण में चंद्रजीत यादव, संदीप कुमार, रमाकांत यादव, सुमित सक्सेना, आदित्य रस्तोगी, समीर सिंह, साथ ही डॉ. नीतू मौर्य ने भी सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। ट्रस्ट के संस्थापक संजय सिंह ने कहा कि नित्या वेलफेयर ट्रस्ट आगे भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *