Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए दिया गया उनका बयान है. केंद्र सरकार पर तीखे हमलों के बीच अलंकार ने साफ कहा कि योगी आदित्यनाथ उनके मुख्यमंत्री हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने माना कि उनके प्रशासनिक जीवन की शुरुआत योगी सरकार के दौर में हुई और इसमें मुख्यमंत्री का अहम योगदान रहा.
यूपी की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहे सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर उनका सुर बदल गया है. जिन बयानों को लेकर पहले यह माना जा रहा था कि अलंकार योगी सरकार से भी नाराज हैं, उन्हीं पर अब उन्होंने खुलकर स्थिति साफ कर दी है. अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके हैं और हमेशा रहेंगे।उनके मुताबिक, योगी के शासनकाल में ही उन्हें नौकरी मिली और उनके जीवन व करियर में मुख्यमंत्री का अहम योगदान रहा है.
मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने यह साफ कहा कि किसी भी कीमत पर कोई बाहरी व्यक्ति हमारे राज्य में आकर मुख्यमंत्री योगी का अपमान नहीं कर सकता. अलंकार ने यह भी कहा कि उनके कुछ व्यक्तिगत और प्रशासनिक मुद्दे थे, जिन्हें उन्होंने उचित मंचों पर उठाया. लेकिन इन मुद्दों को मुख्यमंत्री योगी से दूरी के रूप में देखना गलत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी शिकायतें किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था से जुड़ी थीं.