फॉर्म-7 को लेकर सपा का बड़ा आरोप – भाजपा पीडीए वोटर्स का नाम काटने की कर रही साजिश

MIRZAPUR NEWS: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने वाले फॉर्म-7 को लेकर भाजपा और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि बड़े स्तर पर पीडीए वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। वह मीरजापुर समाजवादी पार्टी विधानसभा महासचिव अमरेश सोनकर की भतीजी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव की भतीजी की शादी समारोह मेें भाग लेने आये थे। अनगढ़ रोड स्थित भोला गार्डेन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े स्तर पर पीडीए वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यह जानकारी मिली, समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित रूप में अवगत कराया है।
दावा किया कि मीरजापुर और उन तमाम इलाकों से शिकायतें आईं जहां भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ता पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन उसके नाम से हस्ताक्षर वाले फॉर्म-7 जमा कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा कर रही उत्तर प्रदेश में भी सपा की सरकार बनेगी। लगे हाथ उन्होने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता इनकी करतूतों को जान चुकी है। आने वाले विधानसभा 2027 के चुनाव में इन्हे सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष जी के मिर्जापुर आगमन पर कोन विकास खण्ड के तिलठी, मवैया, चील्ह एवं मझवां विधानसभा के बरौंधा, जसोवर आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर स्वागत करने वालो में गिरधारी पटेल, अमरेश सोनकर, अशोक यादव, रविन्द्र  बहादुर सिंह, आशीष यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, सुरेन्द्र पटेल, सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, अनील सोनकर, राममिलन यादव, झल्लू यादव, सौरभ यादव, लाल बहादुर यादव, विरेन्द्र यादव, राज नारायण निराला, रमाशंकर कोल, बलराम यादव आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *