जल निकासी विवाद का एसडीएम सदर ने कराया समाधान

MIRZAPUR NEWS: एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने मुजहरा कला में जल निकासी विवाद का समाधान कराया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेशानुसार एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने ग्राम पंचायत मुजहरा कला में जल निकासी विवाद का समाधान कराया। राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, थानाध्यक्ष चिल्ह और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। दोनों पक्ष नाला पर अतिक्रमण और रास्ता अवरोध नहीं करेंगे। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र और थानाध्यक्ष चिल्ह के सहयोग से प्रकरण का निस्तारण कर विवाद को शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *