अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम SIR फॉर्म-7 से काटने का आरोप, अपना दल (एस) ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

MIRZAPUR NEWS:  (शाहिद वारसी)  बुधवार को अपना दल (एस) पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. एस. पी. पटेल के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जाने के विरोध में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के लोगों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई।
इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आश्वासन दिया कि बिना किसी को सूचना दिए किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उदय पटेल (जिला अध्यक्ष, युवा मंच), हनीफ खान (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंच), आरिफ अली मंसूरी (जिला उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंच), रियाज अहमद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *