चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब को मिली जीत

फोटो:मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देतीं इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा। साथ में एसीए के निदेशक आरपी भटनागर
PRAYAGRAJ NEWS:  चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने ज़ैदी इंडोर क्लब को पांच विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में सक्षम केसरवानी (6-2-11-2) और आदित्य पाठक (6-0-06-2) की अचूक गेंदबाजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में ज़ैदी इंडोर क्लब की टीम 30 ओवर में 99 रन (पीयूष मिश्रा 36, कुमार हर्षवर्धन 20, आदित्य पाठक 2/06, सक्षम केसरवानी 2/11, आयुष 2/19, मोहम्मद अली 2/34) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 101 रन (आयुष कुमार बिंद 20, मोहम्मद अली 19 नाबाद, हार्दिक नारायण तिवारी 19, अर्श अहमद 2/07, शिवांश मिश्रा 2/14, अंश सिंह 1/25) बना लिए। चौधरी नौनिहाल के लिए उम्दा गेंदबाजी करने वाले सक्षम केसरवानी को मुख्य अतिथि इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ. जूली ओझा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक आरपी भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन सचिव मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि को एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *