Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फार्म 6 के साथ अनावश्यक दस्तावेज मांगकर परेशान कर रहे बी एल ओ-
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन हो –
पीडीए प्रहरी को सजग रहने की अपील –
PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी ने एस आई आर प्रक्रिया में फार्म 7की गहन समीक्षा के बाद ही निस्तारण करने, फार्म 6 के साथ अनावश्यक दस्तावेजों को मांगकर परेशान न करने, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में आज हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्षसैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने चर्चा के दौरान कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ हुई बैठकों में समाजवादी पार्टी लगातार मांग करती आ रही है। लेकिन संज्ञान में आया है कि फार्म 6 के साथ कुछ बी एल ओ द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों के अलावा भी अन्य कागजात मांगे जा रहे हैं जिससे लोंगो को परेशान होना पड़ रहा है। एस आई आर में आ रही समस्याओं को लेकर जो निस्तारण केंद्र बनाये गए हैं वह भी काफ़ी दूर दूर हैं जिनकी दुरी 15से 20किलोमीटर तक है। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा है कि फार्म 6के साथ संलग्न किये जाने वाले कागजात निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर प्रमाण पत्र आदि को बनवाने में लोंगो को हफ्ते भर से अधिक समय और अनावश्यक धन खर्च करना पड़ रहा है जबकि इस हेतु विशेष और सुलभ व्यवस्था करनी चाहिए ताकि समय की बचत हो सके।बी एल ओ के रूप में तैनात अधिकांश कर्मियों को मोबाईल चलाने और फार्म भरने में आ रही दिक्क़तों को देखते हुए सहायक कर्मी लगाए जाएँ। सपा प्रवक्ता ने आशंका जताई है कि यदि कुशल एवं तेज कार्य करने वाले कर्मियों की मदद नहीं ली गई तो चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर शत प्रतिशत कार्य पूरा कर पाना असम्भव होगा। बैठक में जिले भर में तैनात पार्टी के बी एल ए एवं पीडीए प्रहरियों के सजग रहने की अपील भी की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, रविन्द्र यादव एडवोकेट,डॉ राजेश, दूध नाथ पटेल, राम अवधपाल, मो शारिक,आर एन यादव, तारिक सईद अज्जू, मो सऊद अहमद,सचिन श्रीवास्तव, जगदीश यादव, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।