Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: प्रेस क्लब सिराथू के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर पत्रकार हितों से जुड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रेस क्लब का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है और संगठन क्षेत्र में पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से दो प्रमुख बिंदुओं पर की मांग की।ज्ञापन में पहली मांग तहसील सिराथू में प्रेस क्लब के लिए एक स्थायी कार्यालय उपलब्ध कराने की रखी गई, ताकि सभी पत्रकार साथी एक स्थान पर बैठकर समाचारों का संपादन एवं विचार-विमर्श कर सकें। दूसरी मांग पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय पत्रकारों को कार्य के दौरान उचित वरीयता व सम्मान प्रदान किए जाने से संबंधित रही प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर रवि अग्रहरि, आबिद हुसैन, अंकित मिश्रा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।इससे पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी और निष्पक्ष समाचार लेखन को बढ़ावा मिलेगा।