चार लाख के बाद दूसरे के नाम पर किया बैनामा, मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS:  कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव में एक व्यक्ति ने जमीन क्रय करने के नाम पर चार लाख लेकर दूसरे के नाम जमीन का बैनामा कर दिया , पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव निवासी मो शाकिर पुत्र नफीस अहमद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक वर्ष पहले कोखराज गांव के एक व्यक्ति से कोखराज उपरहार में लगभग एक बीघा जमीन खरीदने के आरएटीएस के माध्यम से दस लाख रुपए बयाना के तौर दिये थे , पीड़ित मो शाकिर का आरोप है कि दस लाख लेने के बाद विपक्षी सऊदी अरब चला गया, जिसके बाद कई किस्तो में कुल चार लाख लेकर उक्त जमीन को धोखाधड़ी कर दूसरे व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया , 27 जनवरी को इस बात की जानकारी हुई तो पीड़ित के अधिवक्ता उमेश दिवाकर ने फोन किया तो विपक्षी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौच करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने वसीम अहमद पुत्र हबीब अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *