Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-सुहैब खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अंडर-19 इंडिया टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं यूपीसीए जूनियर चयन समिति के सदस्य मोहम्मद जाहिद अली
डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट में विराट और लक्ष्य भी चमके
PRAYAGRAJ NEWS: सुहैब खान के हरफनमौला खेल (93 रन, 71 गेंद, 14 चौके, एक छक्का एवं 5-0-32-2) और विराट गुप्ता (5.4- 2-13-4) एवं लक्ष्य यादव (6-0-28-4) की बदौलत नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से हराकर डॉ. डीएन तिवारी स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ले गुरुवार को अपने मैदान पर टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 28.4 ओवर में 159 रन (कार्तिकेय सिंह 58, अरुण पाल 40, आकाश शुक्ला 26, विराट गुप्ता 4/13, लक्ष्य यादव 4/28, सुहैब खान 2/32) बनाए। जवाब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब ने 22.5 ओवर में दो विकेट पर 160 रन (सुहैब खान 93, हर्षित जी सहाय 44 नाबाद, सूरज चौहान 11, अमन द्विवेदी 1/06, रवि भारती 1/39) बना लिए। सुहैब खान को अंडर-19 इंडिया टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की जूनियर चयन समिति के सदस्य मोहम्मद जाहिद अली ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू नटेसन ने स्मृति चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया। शुक्रवार को चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब का मुकाबला कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल क्लब से होगा।