मातृ-पितृ पूजन दिवस को लेकर हुई प्रेस वार्ता, 10 फरवरी को निकलेगी भव्य संकीर्तन यात्रा

SULTANPUR NEWS:  पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव और वैलेंटाइन डे जैसे आयोजनों से समाज में आ रहे नैतिक पतन पर चिंता जताते हुए योग वेदांत सेवा समिति की ओर से बुधवार को शहर में एक प्रतिष्ठान पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 10 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर नगर में विशाल संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने कहा कि परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की प्रेरणा से वर्ष 2006 से मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को माता-पिता के प्रति सम्मान, कर्तव्य और भारतीय संस्कारों से जोड़ना है। प्रेस वार्ता में यात्रा के मार्ग और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया गया कि संकीर्तन यात्रा सीताकुंड घाट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः सीताकुंड घाट पर संपन्न होगी। इस दौरान योग वेदांत सेवा समिति अध्यक्ष श्री राम मनोहर लोहिया, दिल्ली आश्रम से आए राजेश शर्मा, युवा सेवा संघ सूरज उपाध्याय, श्री अशोक गुप्ता, श्री बृजेश पाठक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *