Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विद्यालय के प्रबंधक ने बच्चे को गोद लेकर उठाया पढ़ाई का जिम्मा, विधवा मजदूर व टॉपर बच्चों को किया गया सम्मानित
शिक्षा मनुष्य को इंसान बनाती है: शैलेश मिश्रा
KAUSHAMBI NEWS: विकास खंड कड़ा के परास में स्थित श्री हाजी अब्दुल खालिक इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को विद्यालय का 25 वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं इंटर व हाईस्कूल के छात्रों को नम आंखों से विदाई देने के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , समाजसेवी शैलेश मिश्रा, समाजसेवी खुशनुर अली उर्फ लाला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर एवं नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत , डांस, सोलो सांग, सहित देश भक्ति गीत, नाटक , कौव्वाली आदि की बेहतरीन प्रस्तुति कर उपस्थित अतिथियों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी ने पहुंचे अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर उसका स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण एजुकेशन देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बच्चे जब किसी चीज को देख एवं सुनकर पढ़ते हैं तो उसका रिजल्ट अलग ही होता है। मुख्य अतिथि शैलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को इंसान बनाती है, शिक्षा से हर मुकाम को पाया जा सकता है , नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही हर ऊंचाई को हासिल कर सकते है । कार्यक्रम का संचालन उबैद उस्मानी ने किया । वहीं विद्यालय के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में अध्ययनरत गरीब छात्र को गोद लेते हुए उसकी पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाया, साथ ही दर्जनों बुर्जुग , मजदूर एवं विधवा महिलाओं को अंगवस्त्र भेट कर उन्हें सम्मानित किया । वहीं कालेज में पढ़ाई में अव्वल आने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया । साथ ही स्वयं मजदूरी करने के बाद पढ़ाई करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जादूगर का जादू , नागेंद्र भट्ट का देश भक्ति नाटक देख अतिथियों सहित अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए । अंत में कॉलेज में जूनियर छात्रों ने विदा हो रहे सीनियर छात्रों को नम आंखों से विदाई दी । इस दौरान मुख्य रूप से किसान यूनियन अध्यक्ष नुरूल इस्लाम, सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग राम कृष्ण पटेल , सिफाउर रहमान , इमरान हैदर, सहित तमाम गणमान्य व शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे ।